Rishikesh

Big Breaking:-जज्बा…83 वर्षीय महिला ने की बंजी जंपिंग, शिवपुरी में 117 मीटर ऊंचाई से कूदकर सबको चौंका दिया

ब्रिटेन की 83 वर्षीय ओलेना बायको के जज्बे ने हर किसी को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर वह छाई हुई हैं। शिव पुरी क्षेत्र के एक बंजी जंपिंग केंद्र में बायको ने बंजी जंपिंग की।

ब्रिटेन की 83 वर्षीय महिला ने शिवपुरी के एक बंजी सेंटर से बंजी जंपिंग की। उन्होंने 117 मीटर की ऊंचाई से कूदकर सबको चौंक दिया। बुजर्ग महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो 13 अक्तूबर का बताया जा रहा है। जिसमें ब्रिटेन की 83 वर्षीय ओलेना बायको शिव पुरी क्षेत्र के एक बंजी जंपिंग केंद्र में बंजी जंपिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने 117 मीटर की ऊंचाई से कूद मारी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ लोग वीडियो पर प्रतिक्रिया करते हुए कह रहे हैं की उम्र सिर्फ एक संख्या है। आप अपने जीवन में कभी भी कोई भी उदाहरण पेश कर सकते हैं जो इस बुजुर्ग महिला ने किया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top