Department

Big Breaking:-टिहरी में आसमान से गुब्बारे के साथ उड़कर खेतों में आ गिरी डिवाइस, देखकर घबराए लोग, तस्वीरें

उत्तराखंड के टिहरी में भिलांगना ब्लॉक के बहेड़ी नगर में उस वक्त गांव के लोग घबरा गए जब आसमान से गुब्बारे के साथ एक डिवाइस ग्रामीणों के खेतों में जा गिरी। इसके बाद लोगो में यह डिवाइस कोतुहाल का विषय बनी रही। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

पुलिस ने माैके पर पहुंचकर डिवाइस को कब्जे में लिया और पता लगाया। तक जानकारी मिली कि मौसम विभाग द्वारा मौसम की सटीक जानकारी का पता करने को लेकर गुब्बारा देहरादून मौसम केंद्र से उड़ाया गया था। किन्हीं कारणों से वह फट गया और खेतो में गिर गया। 

ग्रामीण प्रशांत जोशी ने बताया कि करीब 11 बजे वह अपने घर पर काम कर रहे थे। तभी अचानक आसमान से एक गुब्बारा नीचे खेतों की तरफ गिरता हुआ दिखा। पास जाने पर देखा तो उसमें एक डिवाइस लगी थी।

इसकी सूचना मिलते ही डिवाइस को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। थाना घनसाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मोके पर पहुंची और थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने इसकी जानकारी ली।

पता करने पर मौसम केंद्र में कार्यरत ड्यूटी ऑफिसर अनुज जायसवाल ने बताया कि, यह एक हाइड्रोजन से भरा हुआ गुब्बारा होता है, जिसे हर दिन सुबह के वक्त देहरादून मौसम केंद्र से उड़ाया जाता है।

यह लगभग आसमान में 20 किमी की ऊंचाई पर जाता है और हवा में उड़कर लगभग 150 से 200 किमी की दूरी तय करता है। इस डिवाइस का काम मौसम का तापमान, हवा का दवाब, हवा की गति के बारे में जानकारी देना होता है। यह मौसम के बारे में बताने में मददगार होता है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top