Department

Big Breaking:-रुड़की में दौड़ रहे सबसे ज्यादा पेट्रोल वाहन, इलेक्ट्रिक वाहन पीछे, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

रुड़की में सबसे ज्यादा पेट्रोल वाहन दौड़ रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहन अभी पीछे है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

सड़कों पर अब भी ज्यादातर पेट्रोल वाहन दौड़ रहे हैं। दूसरे नंबर पर डीजल और तीसरे नंबर पर इलेक्ट्रिक वाहन है। तकनीक की दुनिया में वाहनों के इंजन में बदलाव हुए हैं।

इलेक्ट्रिक वाहन और अन्य सामानों का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है लेकिन रुड़की के लाेगों को अब भी पेट्रोल वाहन भा रहे हैं।

पिछले पांच साल में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में दर्ज हुए वाहनों के आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं। 2021 से 2025 तक लोगों में पेट्रोल वाहन पहली पसंद बने हुए हैं।

एआरटीओ (प्रशासन) एल्विन रॉक्सी ने बताया कि फ्यूल टाइप में हल्के और भारी वाहनों में पेट्रोल इंजन के वाहनों में पिछले पांच साल में सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।


कार्यालय के आंकड़ों पर एक नजर

पदार्थ20212022 20232024 2025
पेट्रोल1658417787193322109112540
डीजल15881933202122401676
इलेक्ट्रिक562148721352016603
सीएनजी45282843  42


नोट: प्योर इलेक्टि्क वाहन मात्र 2024 में ही बिके जिनकी संख्या 769 रही। इसके बाद इसकी बिक्री नहीं हुई।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top