Department

Big Breaking:-पुलिस कांस्टेबल भर्ती… अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 12 जनवरी से शुरू करेगा दस्तावेजों का सत्यापन

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत 12 जनवरी से दस्तावेजों का सत्यापन होगा।  दस्तावेज सत्यापन के समय अभ्यर्थियों की बायोमीटि्रक हाजिरी भी होगी।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत 12 जनवरी से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अभिलेख सत्यापन शुरू करेगा। शुक्रवार को आयोग ने इसकी सूचना जारी कर दी।

इसके तहत सीरियल नंबर एक से 50 तक का 12 जनवरी को, 51 से 100 तक का 13 जनवरी को, 101 से 150 तक का 14 जनवरी को, 151 से 200 तक का 15 जनवरी को, 201 से 250 तक का 16 जनवरी को सत्यापन होगा।

आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अभ्यर्थी वरीयता भर सकते हैं। दस्तावेज सत्यापन के समय अभ्यर्थियों की बायोमीटि्रक हाजिरी भी होगी। सत्यापन संबंधी पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top