Department

Big Breaking:-भारत-चीन सीमा पर नेलांग में बनेगी पुलिस चौकी, शासन को प्रस्ताव भेजा, स्वीकृति मिलने का इंतजार

उत्तरकाशी जिले के एक बड़े क्षेत्र को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस चौकी में शामिल किया जाएगा। जिसमें नेलांग-जादूंग गांव को हर्षिल थाने के तहत शामिल किया जाएगा। इसके अलावा कोतवाली सहित धरासू और मोरी, पुरोला में नई पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी।

भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नेलांग में पुलिस चौकी का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद के दूरस्थ क्षेत्र मोरी के दोणी सहित चिन्यालीसौड़ के जोगत और बनचौरा क्षेत्र में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनाई जाएगी। इसके लिए पुलिस ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसकी स्वीकृति मिलने पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

इसमें जनपद के एक बड़े क्षेत्र को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस चौकी में शामिल किया जाएगा। जिसमें नेलांग-जादूंग गांव को हर्षिल थाने के तहत शामिल किया जाएगा। इसके अलावा कोतवाली सहित धरासू और मोरी, पुरोला में नई पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी।

वहीं चिन्यालीसौड़ का जोगत और बनचौरा सहित मोरी का दोणी क्षेत्र भी दूरस्थ है। इन स्थानों पर पुलिस चौकी बनने से लोगों को मुख्य थानों तक पहुंचने के लिए करीब 50 से 80 किमी की दूरी बच जाएगी।

एसपी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि जनपद में नेलांग सहित छह नई पुलिस चौकियों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही इस पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top