क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-पुलिस की बदमाश के खिलाफ रेड एनकाउंटर हुआ कप्तान पहुंचें मौकेपर

डोईवाला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, SSP घटनास्थल के लिए रवाना

देहरादून। डोईवाला थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार सघन चेकिंग कर रही थी।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। जिले के शहर और देहात क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है और संदिग्धों की तलाशी अभियान को तेज कर दिया गया है। फिलहाल मुठभेड़ में किसी के घायल या गिरफ्तार होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण है और जल्द ही घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top