Department

Big Breaking:-अवैध पटाखा कारोबारियों पर शिकंजा; पुलिस की टीम ने मारे छापे, घर से भारी मात्रा में पटाखे बरामद

ज्वालापुर क्षेत्र में पुलिस की टीम ने छापे मारे। यहां एक मकान में भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। बरामद पटाखों की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि उन्हें ढोने के लिए कई वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

हरिद्वार में दीपावली से पहले प्रशासन ने अवैध पटाखा कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश पर बृहस्पतिवार को ज्वालापुर क्षेत्र की लोधा मंडी, पीठ बाजार में एसडीएम की अगुवाई में प्रशासन और पुलिस की टीम ने छापे मारे। यहां एक मकान में भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। मालिक से जब भंडारण का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई भी कागज नहीं दिखा सका।

अधिकारियों के अनुसार, मकान से बरामद पटाखों की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि उन्हें ढोने के लिए कई वाहनों का सहारा लेना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह मकान लंबे समय से गोदाम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था।

 टीम ने लाइसेंस न मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी। एसडीएम जितेंद्र कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top