Department

Big Breaking:-प्रदेश में भी अगले साल शुरू होने वाली पहले चरण की जनगणना की तैयारियां तेज, वीडियो कांफ्रेंस हुई

निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई वीडियो कांफ्रेंस में जनगणना के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

जनगणना कार्य निदेशालय उत्तराखंड ने भी अगले साल शुरू होने वाली पहले चरण की जनगणना की तैयारियां तेज कर दी हैं। निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के संबंध में वीडियो कांफ्रेंस हुई।

जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना की तैयारियों के संबंध में राज्य के सभी जिला जनगणना अधिकारियों (अपर जिलाधिकारी) से जानकारी साझा की गई। निदेशक ने जनगणना 2027 के बारे में बताया।

निदेशालय के अन्य अधिकारियों संयुक्त निदेशक एसएस नेगी, उप निदेशक प्रवीन कुमार ने प्रस्तुतिकरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को जिला, चार्ज स्तर पर होने वाली विभिन्न नियुक्तियों और प्रशिक्षणों के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त सीएमएमएस पोर्टल, एचएलबीसी पोर्टल और स्व-गणना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top