उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड चुनाव की तैयारियां तेज, आयोग ने 4 गैरमान्यता प्राप्त पार्टियों को बांटे चुनाव निशान

उत्तराखंड में चुनावी गतिविधियां तेज होने के साथ ही निर्वाचन आयोग ने चार गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को चुनाव चिह्न आवंटित किए हैं।

देहरादून। प्रदेश में चुनावी गतिविधियां तेज होने के साथ ही छोटे राजनीतिक दल भी अपनी तैयारियों को धार देने में जुटे हैं। इसके तहत वे चुनाव चिह्न के जरिये अपनी पहचान बनाने की कसरत में जुटे हैं।

इस कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग ने अब तक उत्तराखंड के चार गैरमान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दलों को चुनाव चिह्न आवंटित किए हैं। इनमें दो दलों को हाल ही में चुनाव चिह्न दिए गए हैं, जबकि दो अन्य दलों को पहले ही यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद निशान मिल चुके हैं।

आयोग ने हाल ही में हिमालयन क्रांति पार्टी को लैपटॉप और राज्य स्वराज पार्टी को हीरा चुनाव चिह्न आवंटित किया है। इससे पहले उत्तराखंड क्रांति दल को कुर्सी और जन निर्माण पार्टी को केतली चुनाव चिह्न दिया गया था। निर्वाचन आयोग की ओर से गैरमान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दलों को चुनाव चिह्न आवंटित करने की प्रक्रिया के तहत यह कदम उठाया जा रहा है।

चुनाव चिह्न मिलने से इन दलों को आगामी चुनाव में अपनी अलग पहचान के साथ मतदाताओं के बीच पहुंचने में मदद मिलेगी। साथ ही चुनाव प्रचार के दौरान वे आवंटित प्रतीक के माध्यम से अपनी पार्टी का प्रचार कर सकेंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top