उत्तराखण्ड

Big Breaking:-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखंड दौरा स्थगित, केदारनाथ दर्शन का कार्यक्रम टला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का एक नवंबर से प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा टल गया है। राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के अनुसार यह दौरा स्थगित किया गया है, जिसकी पुष्टि मुख्य सचिव ने की।

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का एक नवंबर से प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा टल गया है। पहले प्रस्तावित दौरे के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को एक नवंबर को देहरादून पहुंचना था।

दो नवंबर उन्हें श्री केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जाना था। राष्ट्रपति भवन से यह दौरा टलने की जानकारी राज्य को मिली है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राष्ट्रपति का दौरा टलने की पुष्टि की।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top