Department

Big Breaking:-प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे देहरादून, सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। उनका यह दौरा प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी यहां से आपदा प्रभावित क्षेत राहत, बचाव व पुनर्वास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करेंगे।

देहरादून एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री के आगमन की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि –


“आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं राहत, बचाव व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा हेतु देहरादून पहुँचने पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में उनकी प्रदेशवासियों के बीच उपस्थिति प्रभावितों के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता को दर्शाती है।”

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top