Department

Big Breaking:-हरिद्वार में यहाँ कार में घुस बैठा अजगर

हरिद्वार में एक कार में अजगर घुस कर बैठ गया। मामला बीएचईएल प्लांट का है। जहां भेल कर्मचारी की कार में एक विशालकाय अजगर जा घुसा।

अजगर कार के इंजन के पास कुंडली जमा कर बैठ गया। जैसे ही कार के मालिक ने अजगर को देखा तो उसके होश उड़ गए

देखते ही देखते वहां अन्य भेल कर्मियों की भीड़ जमा हो गई। कार में अजगर घुसने की सूचना वन विभाग को भी दी गई।

हालांकि वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले भेल कर्मचारियों ने ही हिम्मत दिखाते हुए अजगर को गाड़ी से बाहर निकाला। करीब 12 फीट लंबे अजगर को कार के अंदर घुसा देखकर हर कोई दहशत में आ गया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top