Department

Big Breaking:-देहरादून में भारी बारिश के अलर्ट पर कल स्कूलों में अवकाश, आदेश जारी करने में देरी पर उठे सवाल

देहरादून में भारी बारिश के अलर्ट पर कल स्कूलों में अवकाश, आदेश जारी करने में देरी पर उठे सवाल

देहरादून, 31 अगस्त:
जिला प्रशासन द्वारा देहरादून जनपद के समस्त स्कूलों में कल 1 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए जारी किया गया है। हालांकि, इस आदेश के देर से जारी होने को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों में नाराज़गी देखी जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह आदेश शाम को तब जारी किया गया जब अधिकांश छात्र-छात्राएं अगली सुबह की तैयारी कर चुके थे।


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था, तो प्रशासन को यह निर्णय सुबह या दोपहर में ही ले लेना चाहिए था, ताकि छात्रों और अभिभावकों को असुविधा न हो।


प्रशासन की ओर से देर से आदेश जारी करने के कारण कई स्कूलों ने अभिभावकों को समय पर सूचना देने में कठिनाई महसूस की।

अब देखना होगा कि आने वाले समय में प्रशासन इस तरह की आपात परिस्थितियों में कितना प्रभावी और समयबद्ध निर्णय ले पाता है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top