Department

Big Breaking:-कार्बेट टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ हॉफिंच पक्षी, इससे पहले केवल दो बार ही पीओके में रिपोर्ट हुआ

कार्बेट टाइगर रिजर्व में बेहद दुर्लभ हॉफिंच पक्षी दिखाई देना एक अच्छा संकेत है। इससे पहले अस्सी और नब्बे के दशक में पीओके में ही यह दुर्लभ पक्षी रिपोर्ट हुआ था। 

कार्बेट टाइगर रिजर्व में बेहद दुर्लभ हॉफिंच पक्षी देखा गया है। वन विभाग का दावा है कि इससे पहले वह केवल दो बार ही पीओके में रिपोर्ट हुआ है। पक्षी को देखे जाने को जैव विविधता की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।कार्बेट टाइगर रिजर्व जैव विविधता से भरपूर रहा है। यहां पर पिछले महीने ताइवान का एक ग्रुप आया था, उनके साथ बर्ड वॉचर भी थे।

इन्होंने 22 नवंबर को ढेला रेंज के पास हॉफिंच पक्षी को देखा। इसके बाद जानकारी वन महकमे को मिली। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला ने बताया कि यह जानकारी मिलने के बाद अगले दिन ही तत्काल विशेषज्ञ टीम नेचुरलिस्ट मनोज शर्मा के साथ भेजा गया।

जहां पर पक्षी होने की सूचना दी गई थी, यह पक्षी वहीं पर दिखाई दिया है। टीम ने उसके फोटोग्राफ को खींचने के साथ अन्य डिटेल को जुटाया है। निदेशक बडोला कहते हैं कि इससे पहले यह पक्षी केवल दो बार ही अस्सी और नब्बे के दशक में पीओके में ही रिपोर्ट हुआ था। कार्बेट टाइगर रिजर्व में दिखाई देना एक अच्छा संकेत है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top