Big Breaking:-देहरादून में सड़क हादसा: खाई में गाड़ी गिरने से तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल

देहरादून के कालसी में एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिरने से भीषण सड़क हादसा हुआ। चिट्टाड़ गांव से विकासनगर जा रहा यह वाहन बायांधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई,

जबकि चालक समेत पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना का कारण वाहन का एक्सल टूटना बताया जा रहा है।

कालसी (देहरादून)। चिट्टाड़ गांव से विकासनगर आ रहा यूटिलिटी वाहन विराट खाई-कचटा गांगरौ मोटर मार्ग पर बायांधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

इस हादसे में वाहन सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चालक समेत पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई।

घायलों को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में भर्ती कराया गया है। हादसा वाहन का एक्सल टूटने की वजह से होना बताया जा रहा है।

मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब गांव गांगरौ चिट्टाड़ से यह वाहन विकासनगर के लिए चला था। जैसे ही वह बायांधार के पास पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

मृतकों की सूची

  • लूसौ देवी (65 वर्ष) पत्नी नंदू दास निवासी ग्राम गांगरौ खत कोरु 
  • गीता (32 वर्ष) पत्नी प्रकाश खन्ना निवासी कुस्यौ
  • धनौ देवी (55 वर्ष) पत्नी संतूदास निवासी चिट्टाड़

 (गीता व धनौ देवी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा)

घायलों की सूची

  •  प्रकाश खन्ना (37 वर्ष) पुत्र जीत राम खन्ना निवासी कुस्यौ
  • शकरियां दास (66 वर्ष) पुत्र झीमांदास निवासी चिट्टाड़
  • चालक रमेश (30 वर्ष) पुत्र खंखरु निवासी चिट्टाड़
  • रिया (15 वर्ष) पुत्री सुपादास निवासी गांगरौ
  • विजय (25 वर्ष) पुत्र कुंवर सिंह निवासी चिट्टाड़

उधर, हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हताहत लोगों को किसी प्रकार वाहन से बाहर निकालकर सड़क तक लाया गया।

  • नायब तहसीलदार कालसी रविंद्र ओसवाल ने बताया कि मृतकों के शवों को स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

इस संबंध में कालसी कोतवाली के कोतवाल अरविंद चौधरी के अनुसार उन्होंने उप जिला चिकित्सालय विकासनगर जाकर घायलों का हाल जाना और चालक से भी बातचीत की। चालक ने पुलिस को बताया कि एक्सल टूटने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया था।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें