Department

Big Breaking:-लालकुआं हाईवे पर सड़क हादसा: बेतरतीब कट बना कारण, महिला की मौत और 8 घायल

लालकुआं में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेतरतीब कट के कारण एक दर्दनाक हादसा हुआ। हल्द्वानी से लालकुआं जा रहा एक ऑटो गुमटी के पास नेक्सॉन कार से टकराकर पलट गया।

लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने बेतरतीब कट एक बार फिर हादसे का कारण बन गए। शनिवार प्रातः हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहा एक आटो गुमटी स्थित कट पर नेक्सॉन कार से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

नेक्सॉन कार और ऑटो की जोरदार भिड़ंत

प्राप्त जानकारी के अनुसार गफूर बस्ती हल्द्वानी निवासी शोएब अपने भाई शाहरुख और अन्य परिजनों के साथ ऑटो संख्या यूके04टीबी2641 से लालकुआं की ओर जा रहा था। गुमटी के पास हाईवे पर बने कट को पार कर रही नेक्सॉन कार संख्या यूके04 एएन4247 से ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ऑटो में चार बच्चों समेत कुल नौ लोग सवार थे। हादसे में गफूर बस्ती निवासी रोजी पत्नी शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शाहरुख, उनके चार बच्चे अरहान, अर्श, उजैर और मन्नत के साथ ही शोएब, मुकद्दस और मेहरू बी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल हल्द्वानी के अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अव्यवस्थित कटों को हादसों की बड़ी वजह बताते हुए प्रशासन से इन्हें व्यवस्थित करने की मांग की है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top