Big Breaking:-दुबई से भारतीय खातों में आए सवा दो करोड़ रुपये, रुड़की में 11 लोगों पर FIR दर्ज

दुबई से भारतीय बैंक खातों में सवा दो करोड़ रुपये आने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सोनू मलिक सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झबरेड़ा (रुड़की)। दुबई से सवा दो करोड़ रुपये की रकम अलग-अलग बैंक खातों में आने की सूचना मिलने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

उप निरीक्षक ने जांच कर इस संबंध में थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें देश विदेश से संगठित गिरोह बनाकर खातों में बैनामी पैसा जमा किया गया है। इस राशि से बेनामी संपत्ति अर्जित की जाने की संभावना है।

झबरेड़ा थाने के उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार की शिकायत पर दर्ज मुकदमे के अनुसार सोनू मलिक निवासी कोटवाल आलमपुर थाना झबरेड़ा से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम चौंदाहेड़ी थाना देवबंद, जिला सहारनपुर का रहने वाला है।

वह करीब पांच साल पहले कोटवाल में आकर बस गए थे। अब कोटवाल में ही पूरा परिवार रहता है। वह पांच भाई हैं। सबसे बड़ा वह है। इसके बाद मोनू मलिक, अमजद, तालिब और सबसे छोटा दानिश है।

सोनू आज तक कभी विदेश नहीं गया। उसकी साली की शादी इकराम पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला खाता खेड़ी नियर फैजल मस्जिद, थाना मंडी, जिला सहारनपुर उप्र से हो रखी है। इकराम का भाई इमरान दुबई में है। इकराम भी पहले दुबई में रहा है।

दो माह पहले सोनू मलिक के खाते में 5-6 लाख रुपये आये थे। इसके बाद झबरेड़ा स्थित दूसरे खाते में 5-6 लाख रुपये आये। इससे पहले कभी कोई रकम नहीं आई थी।

कुछ दिन पहले उसके साले शाहरूख ने उसका खाता नंबर लिया था। उसने कहा था कि उनके खाते में कुछ पैसे आएंगे। कुछ रुपये कमीशन के रूप में काटकर इकराम या जिसे वह कहेगा उसे दे देना।

इसी तरह मोनू मलिक के खाते में 15-16 लाख रुपये आए। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के खाते में भी लाखों रुपये आए। कुल रकम दो करोड़ 25 लाख रुपये खाते में आई है।

उप निरीक्षक ने बताया कि कई अन्य लोगों के खाते में भी रकम आई है। वह लोग आपराधिक षड्यंत्र कर अवैध धन एवं बेनामी संपत्ति अर्जित कर रहे हैं। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने निम्न के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा

  • सोनू मलिक व मोनू मलिक निवासी कोटवाल आलमपुर थाना झबरेड़ा
  • तालिब निवासी भगतोवाली थाना झबरेड़ा
  • एहसान निवासी भगतोवाली
  • शहजाद निवासी ग्राम कुमराड़ी थाना कोतवाली मंगलौर
  • कार्तिक शर्मा निवासी नेहरूग्राम देहरादून
  • शाहरूख निवासी मोहल्ला खाताखेड़ी नियर फैसल मस्जिद, थाना मंडी जिला सहारनपुर
  • इमरान व इकराम निवासी मोहल्ला खाताखेड़ी नियर फैसल मस्जिद थाना मंडी सहारनपुर
  • शौकीन उर्फ वसीम निवासी ग्राम तांशीपुर थाना कोतवाली
  • एक अज्ञात
Ad Ad

सम्बंधित खबरें