
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर देहरादून में रहेंगे। वे रविवार को नींबूवाला स्थित हिमालयन कल्चरल सेंटर में समाज के प्रमुख नागरिकों से संवाद करेंगे।
23 फरवरी को पूर्व सैनिकों के साथ विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न वर्गों को आमंत्रित किया गया है।
देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत रविवार व सोमवार को उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रवास रहेंगे। संघ प्रमुख रविवार को देहरादून में नींबूवाला स्थित हिमालयन कल्चरल सेंटर के सभागार में समाज के प्रमुख नागरिकों के साथ संवाद करेंगे।
23 फरवरी को वह पूर्व सैनिकों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के मद्देनजर यह आयोजन किया जा रहा है।
प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने बताया कि संघ पदाधिकारियों की ओर से समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख नागरिकों एवं पूर्व सैनिकों से संपर्क कर उन्हें आमंत्रित किया गया है।









