Department

Big Breaking:-जसपुर में बाघ का हमला, चारा डालने गए किशोर की मौत; उत्तराखंड में चौथी घटना

जसपुर, ऊधमसिंह नगर में पशुओं को चारा डालने गए 15 वर्षीय अमरीक सिंह पर बाघ ने हमला कर दिया। चीख सुनकर परिजन दौड़े, लेकिन तब तक बाघ उसे घसीटकर ले जा चुका था।

जसपुर (ऊधम सिंह नगर)। पशुओं को चारा डालने गए किशोर को बाघ ने मार डाला। स्वजन ने जब उसकी चीख सुनी तो दौड़कर बाहर आए, लेकिन तब तक बाघ भाग चुका था। किशोर का शव घर के पास ही मिला।

यह इस वर्ष प्रदेश में बाघ के हमले में मौत की चौथी घटना है। ग्राम तीरथ नगर स्थित सुंदर नगर कालोनी निवासी किसान छिंदर सिंह का 15 वर्षीय पुत्र अमरीक सिंह उर्फ बब्बू शनिवार को तीन बजे घर के बाहर पशुओं को चारा डालने गया था।

तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया और घसीटकर ले गया। चीख सुन स्वजन बाहर निकले, लेकिन अमरीक नहीं मिला। खोजबीन के दौरान उसका शव कुछ दूरी पर पाया गया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top