कोतवाली डालनवाला
सोशल मीडिया पर DAV पीजी कॉलेज में चाकूबाज़ी की घटना निकली अफवाह
रेलिंग पर खड़ा होकर कार्यक्रम देख रहा छात्र धक्का लगने के कारण रेलिंग पर गिरने से हुआ था चोटिल
DAV पीजी कॉलेज में मनाए जा रहे DAV सप्ताह के समापन कार्यक्रम में हरियाणवी लोक गायक अजय हुड्डा एवं मासूम शर्मा के कार्यक्रम के दौरान 8 से 9 हज़ार की संख्या में छात्रों एवं अन्य लोगो द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया था। कार्यक्रम के दौरान एक युवक गौरव कुमार पुत्र प्रभाकर उम्र 17 वर्ष निवासी गजरौला मेरठ हाल विद्यार्थी 12 वी कक्षा, डीएवी इंटर कॉलेज,
कॉलेज प्रांगण में लगी रेलिंग के ऊपर चढ़कर कार्यक्रम देख रहा था, जो भीड़ में हुई धक्का मुक्की के दौरान धक्का लगने से रेलिंग के ऊपर गिरकर चोटिल हो गया, जिसमें उसके हाथ पर रेलिंग लगने से खरोंचे आयी, जिसे विद्यालय की डिस्पेंसरी में ही प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया था।
उक्त घटना के संबंध में लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कॉलेज परिसर में चाकू बाजी होने की अफवाह फैलाई जा रही थी, जिस पर पुलिस द्वारा पीड़ित छात्र से घटना के संबंध में जानकारी की गई तो उसके द्वारा भी रेलिंग पर गिरकर चोटिल होने की जानकारी दी गई।









