
अभिनेत्री सारा खान के केदारनाथ धाम में दर्शन करने के सवाल पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा जो भी सनातन धर्म में विश्वास व आस्था रखता है वह सनातनी है।
इस वर्ष शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में गैर सनातनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इसे लेकर बीकेटीसी की ओर से प्रेसवार्त में जानकारी दी गई।
वहीं, अभिनेत्री सारा खान के केदारनाथ धाम में दर्शन करने के सवाल पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा जो भी सनातन धर्म में विश्वास व आस्था रखता है वह सनातनी है। यदि सारा खान भी केदारनाथ धाम में दर्शन करने के लिए आती है तो उन्हें शपथ पत्र देना होगा।
मोबाइल पर भी प्रतिबंध
मंदिर परिसर और गर्भ ग्रह में मोबाइल पर प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए एसओपी तैयार की जा रही है। कुछ दिन पूर्व बीकेटीसी की बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने सहित कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इसे लेकर अब सीएम धामी का बयान भी सामने आया था।
सीएम धामी का कहना था कि देखते हैं बोर्ड क्या फैसला लेता है। हम कानून, एक्ट और पौराणिक परंपराओं की स्टडी करेंगे, उसके बाद फैसला लेंगे









