Department

Big Breaking:-स्कूल में बच्चों से रेत-बजरी उठवाना पड़ा महंगा, प्रधानाचार्य निलंबित

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांध विस्थापित बंजारावाला में छात्रों से रेत और मिट्टी ढुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से विद्यालय की प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है।

वायरल वीडियो में विद्यालय के नन्हे छात्र-छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में तसले और फावड़े से रेत उठाते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने उप शिक्षा अधिकारी रायपुर को तत्काल जांच के निर्देश दिए।

जांच में यह तथ्य स्पष्ट हुआ कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से रेत-बजरी उठवाने का कार्य कराया गया था, जो कि बाल श्रम के दायरे में आता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) देहरादून ने विद्यालय की प्रधानाचार्य को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है और उन्हें उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर से सम्बद्ध कर दिया गया है।


इसके साथ ही विद्यालय में कार्यरत अन्य शिक्षिकाओं से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी सेवा आचरण नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग ने कहा है कि बच्चों से किसी भी प्रकार का गैर-शैक्षणिक कार्य करवाना गंभीर अपराध है, और ऐसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top