
मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के समीप गुरुवार शाम एक स्कूटी सवार व्यक्ति सेल्फी लेते हुए गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना खतरनाक जगहों पर सेल्फी लेने के जोखिम को दर्शाती है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मसूरी। मसूरी-देहरादून रोड पर पानी वाले बैंड के समीप गुरुवार शाम एक स्कूटी सवार व्यक्ति सेल्फी लेते हुए खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहु़ंची पुलिस ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।







