Department

Big Breaking:-सनसनीखेज मामला आया सामने…विधानसभा सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी

विधानसभा सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी किया गया है।
नियुक्ति पत्र जारी करने वाले उप सचिव का नाम भी फर्जी है। सचिवालय के अनु सचिव की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विधानसभा सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नियुक्तिपत्र एक महिला के लिए जारी किया गया।

आशंका है कि इसके कोई संगठित गिरोह कार्यरत है जो सरकारी नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा है। इस संबंध में जल्द नियुक्तिपत्र लेने वाली महिला से भी पूछताछ की जाएगी।

इस संबंध में सचिवालय के अनु सचिव की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि विधानसभा सचिवालय की ओर से अनु सचिव हरीश कुमार ने तहरीर दी है।

उन्होंने बताया है कि बीती छह अगस्त को सौडा सरोली निवासी निधि उनियाल को लिपिक के स्थायी पद पर जाली नियुक्तिपत्र दिया गया।

उन्होंने बताया कि यह आदेश अमित सिंह नामक उप सचिव के नाम से जारी किया गया है। इस नाम का कोई भी व्यक्ति उप सचिव पद पर कार्यरत नहीं है। तथ्यों के आधार पर जालसाजी व अन्य दफा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top