Department

Big Breaking:-देहरादून में सनसनीखेज वारदात 23 वर्षीय युवती की गर्दन काटकर हत्या, इलाके में दहशत

देहरादून।


राजधानी देहरादून के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मच्छी बाजार इलाके में 23 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से गर्दन काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान गुंजन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती घर से बाहर निकलकर कहीं जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार एक युवक उससे बातचीत करने लगा। बातचीत के बीच अचानक आरोपी ने धारदार हथियार से युवती की गर्दन पर बेहद तेज वार कर दिया।

वार इतना घातक था कि युवती की गर्दन कट गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मच्छी बाजार में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है।

आज दिनांक 02-02-2026 को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दूल्हा बाजार के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती की धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप् से घायल किया गया, जिसको उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया,

जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटना को अजांम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम/पता अभियुक्त
आकाश कुमार पुत्र कोमल राम निवासी 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून उम्र 27 वर्ष

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top