Department

Big Breaking:-हरिद्वार में सिडकुल कर्मचारी की हथौड़े से निर्मम हत्या, खेत में मिला शव

हरिद्वार के सिडकुल में कार्यरत एक फैक्ट्री कर्मचारी राजवीर की बहादराबाद के बोंगला क्षेत्र में हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव खेत में मिला, जिसके पास शराब की बोतलें और हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद हुआ।

हरिद्वार। सिडकुल के फैक्ट्री कर्मचारी की हथौड़े से हमला कर हत्या। बहादराबाद के बोंगला क्षेत्र में खेत में मिला शव। पुलिस के मुताबिक, राजवीर निवासी धामपुर बिजनौर यहां सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था।

राजवीर ने डेंसो चौक के पास किराए पर कमरा लिया हुआ था। आज सुबह बहादराबाद के बोंगला क्षेत्र में एक खेत में उसका खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।

खेत में शव के पास ही एक हथोड़ा और शराब की खाली बोतल व बीयर की खाली केन बरामद हुई। ऐसा माना जा रहा है कि रात में शराब पीने के दौरान किसी ने राजवीर की हत्या की है। इंस्पेक्टर बहादराबाद अमरजीत सिंह ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top