Department

Big Breaking:-सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को दी श्रद्धांजलि शोक संवेदनाएं की व्यक्त

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को दी श्रद्धांजलि शोक संवेदनाएं की व्यक्त

देहरादून, 01 अप्रैल। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके उपरांत सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी गढ़ी कैंट स्थित मोक्ष धाम पहुंचकर सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हें अंतिम विदाई भी दी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उनके परिजनों से भी भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना भी की।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top