Department

Big Breaking:-बच्चों को खेलते देख वॉलीबॉल खेलने लगी स्पोर्ट्स मिनिस्टर

बच्चों को खेलते देख वॉलीबॉल खेलने लगी स्पोर्ट्स मिनिस्टर

चंपावत, 7 नवंबर। कुमाऊं संभाग के भ्रमण के दौरान प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने चंपावत जनपद में सड़क किनारे कुछ बच्चों को नेट पर वॉलीबॉल खेलते हुए देखा तो वह अपने आप को रोक नहीं पाई।

कैबिनेट मंत्री ने अपना काफिला रुकवा कर बच्चों के साथ कुछ देर तक वॉलीबॉल खेली और उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रदेश के खेल मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार को पिथौरागढ़, चंपावत और हल्द्वानी के दौरे पर थी। शाम के समय वह चंपावत जनपद में राज्य स्थापना के रजत जयंती अवसर पर आयोजित एक पुस्तक मेले में सम्मिलित होने गई।

वहां से निकलते समय उन्होंने पास में एक मैदान में बच्चों को वॉलीबॉल खेलते हुए देखा। उसके बाद कैबिनेट मंत्री ने अपना काफिला रुकवाया और बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलने लगी।


कुछ देर खेलने के बाद उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें नियमित रूप से अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्रों में बच्चों को विभिन्न खेलों का नियमित अभ्यास करते हुए देखना अपने आप में एक सुखद अनुभूति है।

उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों और युवाओं की यही लगन एक दिन देश को खेल के क्षेत्र में बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करेगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top