Department

Big Breaking:-एसएसपी अजय सिंह पहुंचे रेलवे स्टेशन स्थिति नियंत्रण में फोर्स संग पैदल गश्त पर एसएसपी

देहरादून रेलवे स्टेशन के बाहर हुए हंगामे बवाल पथराव मामले में एसएसपी अजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य करते हुए नियंत्रण में ले लिया है इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पूरे इलाके का पैदल गश्त कर निरीक्षण करते हुए चेक भी कर रही है पुलिस बल रेलवे स्टेशन रीठा मंडी और आसपास के इलाकों में पैदल गश्त भी कर रही है।

मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने इलाके में लोगों से बातचीत करके भी उन्हें समझा कर वापस घर लौटने की अपील की और लोग वापस अपने घरों को लौट गए पुलिस इस मामले में जल्द ही मुकदमा दर्ज करने के साथ ही विस्तृत जांच करने की भी तैयारी कर रही है

एसएसपी अजय सिंह ने बताया है की शरारती उत्पात करने वालो की पहचान की जा रही है सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।शहर का माहौल बिगाड़ने वाले माफ नही किए जायेंगे।कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस नीति से काम किया जा रहा है।एसएसपी अजय सिंह के साथ सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top