Department

Big Breaking:-SSP ने लिया वायरल वीडियो का संज्ञान, बीच सड़क में युवक को पीटने वाले तीनों आरपी गिरफ्तार, ऑटो सीज, सिर्फ इतनी सी बात पर की थी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून ने कार्यवाही के निर्देश दिए थे। बीच रोड पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने वाले 03 अभियुक्तो को दून पुलिस ने हिरासत में दिया और विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों का ऑटो भी सीज किया।

मामला कोतवाली नगर का है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमे 03 युवक बीच रोड पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए देहरादून एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को वीडियो में दिख रहे युवकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने वायरल वीडियो के दिख रहे अभियुक्तो के संबंध में जानकारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल तीनो अभियुक्तो को आवश्यक कार्यवाही हेतु हिरासत में लिया गया, जिनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है और अभियुक्तों द्वारा इस्तेमाल किये गए ऑटो वाहन को सीज किया गया।

घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि तीनों अभियुक्त अपने ऑटो से जा रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल सवार द्वारा ऑटो में हल्की टक्कर मारने पर तीनों अभियुक्तों द्वारा मोटर साइकल सवार व्यक्ति के साथ बीच रोड में मारपीट की गई।

*नाम पता अभियुक्त :-*

1- पिन्दर सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, कोतवाली नगर, उम्र 22 वर्ष
2-  करण सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी फुटबॉल मोहल्ला, कोतवाली नगर, 24 वर्ष
3- प्रशांत पुत्र विपिन कुमार निवासी 116 ईदगाह मंडी, थाना कैंट, उम्र 21 वर्ष

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top