Department

Big Breaking:-प्रदेश महिला ब्लाइंड फुटबॉलर ने रचा इतिहास, पहली बार शेफाली रावत की कप्तानी में खेलेगी भारतीय टीम

पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी उत्तराखंडी खिलाड़ी के हाथ होगी। भारतीय महिला ब्लाइंड फुटबाल टीम की कमान शेफाली संभाल रही है।

उत्तराखंड की महिला ब्लाइंड फुटबालर ने इतिहास रचने का काम किया है। पहली बार राज्य की बेटी शेफाली रावत की कप्तानी में भारतीय टीम खेलती हुई नजर जा रही है।

केरल के कोच्चि शहर में आयोजित वूमेन ब्लाइंड फुटबाल वर्ल्ड चैंपियनशिप में शेफाली भारतीय टीम का कप्तानी कर रही हैं।

मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल निवासी शेफाली राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) की छात्रा हैं। शेफाली इससे पहले जोनल और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तराखंड महिला ब्लाइंड फुटबाल टीम की कप्तानी भी कर चुकी हैं।

विश्व चैंपियनशिप में दुनिया की कुल आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। यह इस चैंपियनशिप का दूसरा संस्करण है। पहला संस्करण इंग्लैंड के बर्मिंघम में साल 2022 में आयोजित हुआ था। इसमें भी शेफाली ने भारतीय टीम में अपनी जगह बना शानदार प्रदर्शन किया था।

प्रतियोगिता में भारत समेत अर्जेंटीना, ब्राजील, पोलैंड, इंग्लैंड, जापान, कनाडा और तुर्की की टीमें हिस्सा ले रही हैं। शेफाली के कोच नरेश सिंह नयाल ने कहा, शेफाली की इस सफलता से दूसरे खिलाड़ियों का भी मनोबल बढ़ेगा।

बताया, 11 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम को अपने ग्रुप में ब्राजील, इंग्लैंड और पोलैंड से लीग मैच खेलेगी।

आपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंच कर टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय करेगी और इसके बाद फाइनल तक पहुंच चैंपियशिप अपने नाम करने का लक्ष्य है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top