Department

Big Breaking:-झाड़ियों के बीच छिपे भालू ने अचानक स्कूल जा रहे छात्र पर किया हमला, दोस्त के साहस से बची जान

झाड़ियों के बीच छिपे भालू ने अचानक स्कूल जा रहे छात्र पर हमला कर दिया। दोस्त के साहस से उसकी जान बच गई।

क्षेत्र में भालुओं का आतंक लगातार बना हुआ है। आज शनिवार  सुबह जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर के कक्षा 7 के छात्र देवेश पर स्कूल जाते समय भालू के बच्चे ने हमला कर दिया। घटना में देवेश के पैर पर भालू के बच्चे के नाखूनों के हल्के निशान आए हैं।

जानकारी के अनुसार देवेश अपने गांव के कक्षा छह के छात्र पकेश के साथ अपने गांव से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों के बीच से अचानक भालू का बच्चा निकला और देवेश का पैर पकड़कर नाखून मार दिए।

साथ चल रहे पकेश ने साहस दिखाते हुए भालू के बच्चे पर पत्थर मारे और शोर मचाया, जिससे भालू का बच्चा जंगल की ओर भाग गया।

घटना की पुष्टि करते हुए अध्यापक मनबर रावत ने बताया कि मामले की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। इसके बाद घायल छात्र देवेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी लाया गया,

जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उप वन क्षेत्राधिकारी बीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि देवेश के पैर पर भालू के बच्चे के नाखूनों के हल्के निशान हैं।

प्राथमिक उपचार के बाद वन कर्मियों के साथ छात्र को सुरक्षित उसके घर छोड़ा जा रहा है। साथ ही क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता ने बताया कि छात्र को गंभीर चोट नहीं आई है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top