Department

Big Breaking:-इस दिन बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री पहुंचे

इस दिन बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री पहुंचे

अब यात्रा अपने अंतिम दौर में है।  शनिवार तक यहां करीब एक लाख 67 हजार 792 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

हेमकुंड साहिब की यात्रा अब अंतिम दौर में है। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होंगे। ऐसे में गुरुद्वारा श्रीहेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से हेमकुंड आने वाले श्रद्धालुओं से समय से प्लान बनाकर आने की अपील की।

हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई काे शुरू हुई थी। तब से लेकर बीते शनिवार तक यहां करीब एक लाख 67 हजार 792 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। अब यात्रा अपने अंतिम दौर में है। गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया, इस समय हेमकुंड साहिब का मौसम अच्छा है। वर्तमान में यहां न ज्यादा गर्मी है और न ज्यादा ठंड। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top