Department

Big Breaking:-18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, टीम ने यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

एसडीओ मोहन सिंह के नेतृत्व में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की टीम ने सगर से रुद्रनाथ धाम तक पैदल यात्रा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया।

पंच केदारों में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की टीम ने यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर मंगलवार को एसडीओ मोहन सिंह के नेतृत्व में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की टीम ने सगर से रुद्रनाथ धाम तक पैदल यात्रा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग की स्थिति, संवेदनशील स्थल, विश्राम बिंदु व प्राकृतिक जोखिमों का आकलन किया गया।

टीम ने यात्रा मार्ग पर पेयजल, अस्थायी शौचालय, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सुविधाओं की उपलब्धता का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव भी संकलित किए गए।

वन विभाग की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन की ओर से यात्रा मार्ग को अधिक सुरक्षित, सुगम और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top