Big Breaking:-पिंजरे में कैद हुआ खूंखार गुलदार, पांच साल के बच्चे को बनाया था शिकार

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के सिन्द्रवाणी क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम को शिकार बनाने वाले गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया गया है। गुरुवार रात ककोड़ाखाल के पास यह मादा गुलदार पकड़ी गई, जिसकी उम्र तीन-चार साल है।

वन विभाग ने पुष्टि के लिए सैंपल देहरादून और ऋषिकेश भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह वही नरभक्षी गुलदार है या नहीं। क्षेत्र में निगरानी जारी है।

रुद्रप्रयाग। जिले के सिन्द्रवाणी क्षेत्र में तीन जनवरी को हुई पांच वर्षीय मासूम को गुलदार ने शिकार बना लिया था।

ककोड़ाखाल के समीप लगाए गए पिंजरे में गुरुवार रात्रि लगभग 10 बजे एक मादा गुलदार को कैद किया गया। हालांकि जांच के बाद ही यह पुष्टि होगी कि यह नरभक्षी थी या नहीं।

वन विभाग के अनुसार पिंजरे में कैद गुलदार मादा है, जिसकी आयु लगभग तीन से चार वर्ष बताई गई है।

उसकी पहचान करने के लिए सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें फारेंसिक जांच हेतु वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट आफ इंडिया देहरादून एवं पशुलोक, ऋषिकेश भेजा गया है।

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सिन्द्रवाणी की घटना में यही गुलदार शामिल था या नहीं।

उप प्रभागीय वनाधिकारी देवेंद्र सिंह पुण्डीर ने बताया कि एहतियातन क्षेत्र में लगाए गए अन्य पिंजरे अभी हटाए नहीं गए हैं।

आधुनिक उपकरणों की सहायता से गुलदारों की निगरानी की जा रही है तथा वन कर्मियों द्वारा निरंतर गश्त जारी है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें