Department

Big Breaking:-हरिद्वार के आबादी क्षेत्र में फिर घुसा हाथी, सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को उठाकर पटका… दहशत में हैं लोग

हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में एक हाथी घुस आया, जिसने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया। वन विभाग की टीम ने उसे गंगा की ओर खदेड़ा।

हरिद्वार। श्यामपुर क्षेत्र से हर दिन हरिद्वार के आबादी क्षेत्र में हाथियों की चहलकदमी बनी हुई है। गुरुवार की रात को भी एक टस्कर जगजीतपुर क्षेत्र में पहुंचा। जहां हाथी ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को भी गिराया। इस दौरान टस्कर गलियों में भी दौड़ता रहा। वन विभाग की टीम ने टस्कर को किसी तरह गंगा की ओर खदेड़ा।

हरिद्वार के जगजीतपुर, मिस्सरपुर, कटारपुर, फुटबाल ग्राउंड, बैरागी द्वीप सहित आदि क्षेत्रों में हाथियों की चहलकदमी वर्ष भर बनी रहती है। इस क्षेत्र को हाथियों का पुराना गलियारा भी कहते हैं। इस क्षेत्र में आए दिन हाथियों के झुंड पहुंच रहे हैं।

वन विभाग की टीम दिन और रात के समय भी हाथियों की निगरानी करने के लिए तैनात की गई है। कई बार हाथियों के बीच वाहनों को दौड़ाने, हाथियों के साथ रील बनाने के वीडियों भी प्रसारित हो चुके है।

हाथियों ने भी कई बार आक्रोशित होकर वाहनों को भी क्षति पहुंचाई है। गुरुवार को भी इसी तरह से टस्कर ने जगजीतपुर में एक स्कूटी को गिराकर क्षतिग्रस्त किया।

ग्रामीणों का कहना है कि जगजीतपुर, कटारपुर, फुटबाल ग्राउंड, मिस्सरपुर और आसपास के क्षेत्रों में हाथियों का आना अब आम बात हो चुका है। हाथी आए दिन फसल के साथ सड़क पर खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top