उत्तराखण्ड

Big Breaking:-रुद्रपुर में टायरों के गोदाम में लगी आग, दमकल के चार वाहनों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

रुद्रपुर के भदईपुरा स्थित गुरप्रीत इंटरप्राइजेज के टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में लाखों रुपये के सैकड़ों टायर जलकर राख हो गए, साथ ही गोदाम की इमारत भी ध्वस्त हो गई।

पास की एक फैक्ट्री भी चपेट में आ गई। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नुकसान का आकलन जारी है, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट कारण बताया जा रहा है।

रुद्रपुर। भदईपुरा स्थित गुरप्रीत इंटरप्राइजेज गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इससे लाखों रुपये कीमत के सैकड़ों छोटे और बड़े टायर जल कर राख हो गए। आग से गोदाम की बिल्डिंग भी जलकर ध्वस्त हो गई। साथ ही एक बाइक भी जल गए।

यही नहीं पास में ही स्थित दूसरी फैक्ट्री भी आग की चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

कनकपुर निवासी गुरप्रीत सिंह की बसंत विहार तीन पानी के पास भदईपुरा में गुरप्रीत इंटरप्राइजेज के नाम से टायरों की फैक्ट्री और गोदाम है। गुरुवार रात वह गोदाम बंद कर अपने घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह सात बजे के आसपास फैक्ट्री और गोदाम से लोगों को धुआं निकलता हुआ दिखा।

इस पर उन्होंने इसकी जानकारी गुरप्रीत सिंह और दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल के तीन-चार वाहन मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

यह देख दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से वहां रखी एक बाइक के साथ ही कार, ट्रक, जीप, पिकअप आदि वाहनों के सैकड़ों टायर जल कर राख हो गए। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम की बिल्डिंग भी ध्वस्त हो गई।

गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी फर्म पूरे कुमाऊं में टायरों की सप्लाई करती है। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। सीएफओ इशान कटारिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शाट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top