Department

Big Breaking:-नैनीताल हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस शनिवार को देहरादून में लेंगे शपथ, होंगे 15वें मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता शनिवार को देहरादून के लोक भवन में उत्तराखंड हाई कोर्ट के 15वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। राज्यपाल गुरमीत सिंह उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे।

विधि एवं न्याय मंत्रालय ने 8 जनवरी को उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। इससे पहले, न्यायमूर्ति गुप्ता इलाहाबाद हाई कोर्ट में न्यायाधीश थे। यह समारोह दोपहर दो बजे होगा।

नैनीताल। हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को अपराह्न दो बजे लोक भवन देहरादून में होगा।

हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता की ओर से जारी नोटिस के अनुसार इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल गुरमीत सिंह नए चीफ जस्टिस को शपथ दिलाएंगे।

जस्टिस गुप्ता को आठ जनवरी को हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने से संबंधित विधि एवं न्याय मंत्रालय की अधिसूचना जारी हुई थी। जस्टिस गुप्ता हाई कोर्ट के 15 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top