Department

Big Breaking:-यूपी से उत्तराखंड आई बरात, चल गए लाठी-डंडे; मच गया बवाल

हरिद्वार के ज्वालापुर में एक शादी समारोह में लाठी-डंडे चल गए, जिसमें मुजफ्फरनगर से आए पांच मेहमान घायल हो गए। बरात के बाद कुछ मेहमानों के बीच बहस हुई,

जिसके बाद दीपक और अनिकेत ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। पुलिस ने घायलों का उपचार कराकर शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चल गए। हमले में मुजफ्फरनगर से आए पांच मेहमान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मुजफ्फरनगर के ग्राम संधावली निवासी गोवर्धन ने शिकायत देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में आयोजित शादी में शामिल होने हरिद्वार आए थे। 12 फरवरी की रात में समारोह चल रहा था।

बरात निकलने के बाद कुछ मेहमान पंडाल में ही रुके हुए थे और आपसी बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे दीपक और अनिकेत अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और बिना किसी वजह के गाली-गलौच शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हमले में अंकित, रचित, गोवर्धन, कार्तिक और पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top