Big Breaking:-सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आकर ड्यूटी पर तैनात सैन्यकर्मी शहीद, परिवार में मचा कोहराम

सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आकर पिथौरागढ़ के 19 वर्षीय जवान विकास कुमार शहीद हो गए जिससे जिले में शोक और परिवार में कोहराम मच गया।

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गणकोट के सुकोली गांव के 19 वर्षीय सैनिक सिक्किम में शहीद हो गए। वह गश्त के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इस घटना में उसके दो साथी सुरक्षित बच गए। इस घटना से पूरे जिले में शोक है तो परिजनों में कोहराम है।

जानकारी के मुताबिक, सुकोली निवासी 19 कुमाऊं में लांस नायक विकास कुमार सिक्किम में तैनात थे। बीते 29 मार्च को वह अपने दो साथियों के साथ सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ और वह इसकी चपेट में आकर शहीद हो गए। उनके दो साथी सुरक्षित बच गए।

शहीद सैनिक अपने पीछे पत्नी प्रीति, 8 माह के बेटे, पिता गणेश राम, माता मंजू देवी, बड़े भाई को छोड़ गए हैं। माता मंजू देवी भोजन माता के पद परकार्यरत हैं। जानकारी के मुताबिक, शहीद का पार्थिव शरीर जम्मू कश्मीर से दिल्ली तक विमान से लाया जा रहा है।

वहां से पार्थिव शरीर एबुलेंस से उनके पैतृक गांव लाया जाएगा।  जवान के शहीद होने की जानकारी मिलने के बाद जिले में शोक की लहर है। वहीं परिजनों में कोहराम है। जवान का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार तक पिथौरागढ़ पहुंचने की उम्मीद है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें