उत्तराखण्ड

Big Breaking:-पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, दोस्त को बेरहमी से मार डाला, घर में घुसकर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

पड़ोस में रहने वाला युवक का दोस्त रोहित कमरे में पहुंचा। दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। इसकी बीच आरोपी रोहित ने चाकू निकालकर सौरभ पर कई वार कर दिए।

बहादराबाद थाना क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की जान ले ली। आरोपी ने घर में घुसकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान एम्स ऋषिकेश में उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार रात की है। बहादराबाद निवासी सौरभ (25) पुत्र राजाराम अपने घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में था। तभी पड़ोस में रहने वाला उसका दोस्त रोहित कमरे में पहुंचा। बताया जाता है कि दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी रोहित ने चाकू निकालकर सौरभ पर कई वार कर दिए। सौरभ लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गया। शोर सुनकर परिवार के लोग ऊपर पहुंचे, लेकिन तब तक रोहित मौके से फरार हो चुका था।

घायल सौरभ को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे तत्काल एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान सौरभ की एम्स में मौत हो गई। सौरभ की माता मंतलेश ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि मृतक सौरभ के चाचा विवेक कुमार ने आरोपी रोहित के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी तक पहुंच चुकी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top