Big Breaking:-बदरीनाथ राजमार्ग पर ट्राला खराब होने से लगा लंबा जाम, पुलिस ने खुलवाया रास्ता

कर्णप्रयाग-बदरीनाथ राजमार्ग पर मंडी परिषद के पास शनिवार सुबह एक ट्राला खराब होने से लंबा जाम लग गया।

कर्णप्रयाग (चमोली)। कर्णप्रयाग-बदरीनाथ राजमार्ग पर मंडी परिषद के समीप शनिवार सुबह सीमेंट सामग्री ले जा रहा एक निजी कंपनी का ट्राला बीच सड़क खराब हो गया।

इससे चमोली, ज्योतिर्मठ से आने वाले और कर्णप्रयाग से चमोली की ओर जाने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा। अपराह्न बाद पुलिस ने ट्राला को रास्ते के एक ओर किया और जाम खुलवाया।

शनिवार सुबह सात बजे ज्योतिर्मठ की ओर जा रहा ट्राला सीएमपी बैंड के समीप चढ़ाई पर खराब होने के कारण फंस गया, जिससे राजमार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।

पुलिस कर्मियों ने वाहनों को बारी-बारी से गुजारने का प्रयास किया, लेकिन जाम खोलने में यातायात पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी।

बदरीनाथ राजमार्ग पर उमा देवी तिराहा से कनखुल बैंड तक चौड़ीकरण कार्य न होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। बरसात के दौरान पहाड़ी से गिरता मलबा भी समस्या को बढ़ाता है। इसका एनएच ने अभी तक ट्रीटमेंट नहीं किया है।

कोतवाली कर्णप्रयाग के एसएचओ राकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि दोपहर बाद खराब ट्राला को मुख्य मार्ग से किनारे कर यातायात बहाल कर दिया गया था।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें