Department

Big Breaking:-Big Breaking:-माउंट अकोंकागुआ चोटी पर लहराया तिरंगा, निम और जिम की टीम ने रचा कीर्तिमान

निम और जिम की संयुक्त टीम ने दक्षिण अमेरिका की माउंट अकोंकागुआ (6962 मीटर) चोटी पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराया है।

उत्तरकाशी। निम व जिम की संयुक्त टीम ने एशिया महाद्वीप के बाहर दुनिया की सबसे ऊंची माउंट अकोंकागुआ (6962 मीटर) चोटी पर तिरंगा लहराया है।

यह दल दो फरवरी को उत्तरकाशी से रवाना हुआ था, जिसे पांच फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली से फ्लैग आफ कर दक्षिण अमेरिका के लिए रवाना किया था।

  • रविवार को दल ने माउंट अकोंकागुआ पर सफल आरोहण किया।

बता दें कि उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) व पहलगाम स्थित जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान (जिम एंड डब्ल्यूएस) की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च ऊंचाई पर्वतारोहण का अनुभव प्राप्त करने के लिए यह संयुक्त अभियान आयोजित किया गया था।

जिसका उद्देश्य भारत व दक्षिण अमेरिका के मध्य पर्वतारोहण सहयोग तथा समन्वय को सुदृढ़ करना करना था।

इस अभियान से भारतीय पर्वतारोहण प्रशिक्षकों के व्यावसायिक कौशल एवं दक्षता में वृद्धि एवं वैश्विक मंच पर भारत पर्वतारोहण क्षमताओं का प्रचार-प्रसार करना था।

निम के प्रभारी प्रधानाचार्य कनर्ल हेमचंद्र सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने दक्षिण अमेरिका पहुंचकर जलवायु अनुकूलन के साथ पर्वतारोहण को लेकर अभ्यास किया।

  • अभ्यास के दौरान टीम ने 5050 मीटर ऊंची माउंट बोनेट चोटी पर भी सफल आरोहण किया।

दल में ये रहे शामिल

  • निम के प्रभारी उप प्रधानाचार्य कैप्टन जी संतोष कुमार बतौर उप प्रमुख
  • प्रशिक्षक दीप बहादुर शाही
  • विनोद गुसाईं
  • नायब सूबेदार विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित भूपिंदर सिंह
  • जिम के हवलदार रमेश कुमार 

संयुक्त दल की सफलता से निम व जिम एंड डब्ल्यूएस दोनों ही संस्थानों में खुशी की लहर है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top