Big Breaking:-नैनीताल में जाम से मिलेगी निजात, मास्टर प्लान के लिए आज से शुरू होगा सर्वे

नैनीताल में बढ़ती जाम की समस्या से निपटने के लिए आज से एक विशेषज्ञ सर्वेक्षण शुरू हो रहा है। केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) लोनिवि के सहयोग से मास्टर प्लान तैयार करने के लिए विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करेगा।

नैनीताल। शहर को बढ़ते जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित मास्टर प्लान तैयार करने के लिए बुधवार से विशेषज्ञ सर्वे शुरु करेंगे। केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान सीआरआरआई के विशेषज्ञ लोनिवि के सहयोग से विभिन्न पहलुओं पर सर्वे कर प्लान तैयार करेगा। लोनिवि ने शहरवासियों व पर्यटकों से सर्वे कार्य में सहयोग की अपील की है।

शहर में बढ़ते पर्यटक वाहनों का दबाव जाम की समस्या खड़ी कर रहा है। पूर्व में हाई कोर्ट ने सीआरआरआई को राज्य सरकार के निर्देशों पर सर्वे कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिये थे। प्रारंभिक सर्वे के बाद संस्थान विशेषज्ञाें ने जाम से निजात दिलाने के लिए मास्टर प्लान बनाने की पेशकश की थी। जिसमें शहर में पर्यटक व उनके वाहनों का दबाव, पार्किंग क्षमता, मौजूदा आवासीय भवन समेत विभिन्न पहलुओं पर सर्वे करने के लिए बजट की मांग की थी।

लोनिवि की ओर से भेजे गए 97 लाख के प्रोजेक्ट को शासन ने पूर्व में ही स्वीकृति दे दी है। लोनिवि अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार सक्सेना ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर बुधवार से सर्वे कार्य शुरु करवाया जा रहा है। जिसमें सीआरआरआई के विशेषज्ञ शहर के प्रवेश मार्ग, आंतरिक मार्गों में वाहनों के दबाव के साथ ही पर्यटकों से साक्षात्कार करेंगे।

अगले चरणों में टीम घर-घर जाकर व मौजूदा होटलों व पार्किंग स्थलों का भी आंकड़ा जुटाएगी। एंट्री मार्गों में कैमरे स्थापित कर शहर में रोजाना प्रवेश करने वाले वाहनों की संख्या भी ली जाएगी। उन्होंने सर्वे कार्य में शहरवासियों के साथ ही पर्यटकों से भी सहयोग की अपील की है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें