Department

Big Breaking:-बागेश्वर में भूस्खलन से पिंडर घाटी का संपर्क टूटा, पूर्व विधायक समेत कई लोग फंसे

बागेश्वर में भूस्खलन के कारण पिंडर घाटी का सड़क संपर्क टूट गया है। जैकुनी गांव के पास मलबा गिरने से रिखाड़ी-बाछम मोटर मार्ग बंद हो गया, जिससे लगभग पांच हजार लोग प्रभावित हुए। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण समेत कई लोग मौके पर फंसे हैं।

प्रशासन को सूचना दी गई है और सड़क खोलने की मांग की जा रही है। पीएमजीएसवाई अधिकारी ने शाम तक मार्ग बहाल करने का आश्वासन दिया है।

बागेश्वर । भूस्खलन के चलते पिंडर घाटी का सड़क संपर्क पूरी तरह से बाधित हो गया है। रिखाड़ी-बाछम मोटर मार्ग जैकुनी गांव के पास मलबा तथा बोल्डर गिरने से बंद हो गया है। मार्ग अवरुद्ध होने से क्षेत्र में आवागमन ठप हो गया है तथा लगभग पांच हजार की आबादी प्रभावित हो गई है।

बुधवार को हुई इस घटना के समय क्षेत्र भ्रमण पर गए पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण भी मौके पर फंस गए। उनके साथ ग्रामीणों के चार वाहन तथा एक दर्जन से अधिक लोग भी मार्ग बंद होने के कारण वहीं रुकने को मजबूर हैं। पूर्व विधायक ने तत्काल जिला प्रशासन को सूचना देकर सड़क खोलने की मांग की है।

रास्ता अवरुद्ध

बताया जा रहा है कि खरकिया से करीब तीन किमी आगे खाती की ओर जाने वाला यह मार्ग पहले से ही खराब स्थिति में था, जो अब भूस्खलन के बाद पूरी तरह बंद हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार जैकुनी के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर तथा मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया।

पूर्व विधायक फर्स्वाण ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य पीएमजीएसवाई के तहत चल रहा है, लेकिन मौके पर मशीनों का अभाव है तथा मजदूरों से मैन्युअल काम कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा पहाड़ से पत्थर खोदे जाने के कारण भी यह स्थिति बनी है।

सड़क बंद होने से पिंडर घाटी, खाती, जैकुनी और खरकिया क्षेत्र का संपर्क टूट गया है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से जल्द मार्ग खोलने और मशीनरी तैनात करने की मांग की है, ताकि फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके और आवागमन बहाल हो सके।

सड़क बंद होने से फंसे भवान सिंह, उत्तम सिंह, हुकुम सिंह, जैत सिंह, तारा सिंह आदि ने कहा कि आपदा से पहले सड़क बंद होने लगी है। अभी सहासिक पर्यटन सीजन भी आने वाला है। इधर, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता अंबरीश कुमार ने कहा कि मजदूर लगी है,सड़क से मलबा, पत्थर आदि हटाया जा रहा है। शाम तक सड़क को खोल लिया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top