Department

Big Breaking:-रुड़की में अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, पुलिस ने कब्जे में लिए शव

रुड़की और मंगलौर में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। आसफनगर नहर पटरी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मुजफ्फरनगर के दो बाइक सवारों,

लाल सिंह और अमरीश, की जान चली गई। वहीं, मंगलौर में एक कार ने जिम ट्रेनर मोंटू को टक्कर मार दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मंगलौर-रुड़की। शुक्रवार की देर रात आसफनगर नहर पटरी पर एक मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई है। दोनों यूपी के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक बिना नंबर सुपर स्प्लेंडर जिस पर सवार दो व्यक्ति नहर पटरी से रुड़की की तरफ जा रहे थे। तांसीपुर पिकेट से पहले एफ्रो कंपनी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट आने के कारण दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गए हैं।

मृतक के नाम:

  • लाल सिंह पुत्र श्री राजकुमार उम्र 40 वर्ष, निवासी बिजोपुरा थाना छप्पर जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश होमगार्ड में नियुक्त
  • अमरीश पुत्र राजवीर उम्र 35 वर्ष, निवासी स्मृति थाना छप्पर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

बाइक सवार जिम ट्रेनर को कार ने मारी टक्कर

रुड़की। मंगलौर में शुक्रवार की देर रात बाइक सवार जिम ट्रेनर को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में जिम ट्रेनर की मौत हो गई। जिम ट्रेनर का नाम मोंटू निवासी मुंडलाना है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top