उत्तराखण्ड

Big Breaking:-दो भाई समेत तीन कमरे में मृत मिले: तीनों त्यूणी में मकानों का कर रहे थे निर्माण, रूम में रिस रही थी LPG

देहरादून के त्यूणी तहसील के भूठ गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में तीन राजमिस्त्री मृत पाए गए। मृतकों की पहचान डिरनाड गांव निवासी प्रकाश और संजय, तथा पट्यूड गांव निवासी संदीप के रूप में हुई है।

देहरादून के त्यूणी तहसील क्षेत्र के भूठ गांव में राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में रविवार को डिरनाड गांव निवासी प्रकाश, संजय और पट्यूड गांव निवासी संदीप मृत अवस्था में मिले। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था।

कमरे के खिड़की और दरवाजे भीतर से बंद थे। कमरे से एलपीजी गैस की तेज गंध आ रही थी। तीनों मृतक राज मिस्त्री का कार्य करते थे। काफी दिनों से भूठ गांव में रहकर मकानों के निर्माण और मरम्मत का कार्य कर रहे थे। 

मृतक प्रकाश और संजय सगे भाई थे। राजस्व पुलिस प्रथम दृष्टया में गैस लीकेज को मौत का कारण मान रही है। नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा ने बताया कि सुबह भूठ गांव में राज मिस्त्री का कार्य करने आए तीन लोगों के अपना कमरा न खोलने की सूचना मिली।

ग्रामीणों ने बताया कि कमरे से एलपीजी गैस की तेज गंध आ रही है। सूचना पर तहसील प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दरवाजे को तोड़कर कर्मचारी भीतर दाखिल हुए। कमरे में तीन लोग अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। कमरे से एलपीजी गैस की तेज गंध आ रही थी।

जांच करने पर पाया गया कि तीनों की मौत हो चुकी है। गैस सिलिंडर भी पूरा खाली हो गया था। लोगों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले ही तीनों ने गैस सिलिंडर भरवाया था। मृतक प्रकाश, संजय भाई सगे भाई थे और संदीप भी उनका रिश्तेदार था।

तीनों काफी दिनों ने गांव में कार्य कर रहे थे। तीनों के गांव भी भूठ गांव के पास ही हैं। प्रथम दृष्टया में मामला गैस लीकेज से मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top