Department

Big Breaking:-प्रदेशभर में बदला सरकारी और निजी स्कूलों का समय, गर्मियों और सर्दियों में अब इस समय खुलेंगे

स्कूलों में प्रार्थना सभा सुबह पौने आठ बजे से आठ बजकर पांच मिनट तक होगी। इसके बाद पहला वादन 8.05 से 8.45 तक चलेगा। छुट्टी दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर होगी। जबकि सर्दियों में सुबह 8.50 बजे से 9.10 बजे तक प्रार्थना सभा होगी।

प्रदेश में सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। गर्मियों में सभी स्कूल सुबह पौने आठ बजे खुलेंगे और छुट्टी दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर होगी। हालांकि सर्दियों में स्कूल आठ बजकर 50 मिनट पर खुलेंगे और छुट्टी 3.10 बजे होगी।

शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने जारी आदेश में कहा कि स्कूलों में प्रार्थना सभा सुबह पौने आठ बजे से आठ बजकर पांच मिनट तक होगी। इसके बाद पहला वादन 8.05 से 8.45 तक चलेगा। छुट्टी दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर होगी।

जबकि सर्दियों में सुबह 8.50 बजे से 9.10 बजे तक प्रार्थना सभा होगी। जबकि छुट्टी 3.10 बजे होगी। शिक्षा सचिव ने कहा कि स्कूलों की समय सारणी में आंशिक संशोधन किया गया है। शासनादेश की अन्य शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।

हालांकि शिक्षक ही इस बदलाव को सही नहीं बता रहे हैं। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक सतीश घिल्डियाल के अनुसार गर्मियों में स्कूलों के समय में एक घंटा पांच मिनट की अतिरिक्त वृद्धि की गई है, जो मैदानी जिलों के लिए ठीक नहीं है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी बच्चे कई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल आते हैं। बच्चों के लिहाज से समय सारणी में बदलाव ठीक नहीं है। 

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top