Big Breaking:-उत्तराखंड बोर्ड मूल्यांकन का आज आखिरी दिन, इसी माह आएगा हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य 10 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। 29 केंद्रों पर 27 मार्च से चल रहा यह कार्य अधिकांश जगहों पर पूरा हो चुका है।

रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन आज समाप्त होगा। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी। इसके बाद 27 मार्च से 10 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य चला। उत्तराखंड बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र स्थापित किए थे।

अधिकांश केंद्रों में यह कार्य गुरुवार को पूरा हो गया, जबकि कुछ केंद्रों में शुक्रवार तक जारी रहेगा। रामनगर के परीक्षा केंद्र में भी मूल्यांकन कार्य संपन्न हो गया है। पिछले वर्ष परीक्षाफल 19 अप्रैल को घोषित किया गया था, लेकिन इस बार परीक्षा में पांच दिन की देरी के कारण परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि मूल्यांकन कार्य 10 अप्रैल को समाप्त होगा, जिसके बाद परीक्षाफल बनाने का कार्य शुरू होगा।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें