Department

Big Breaking:-उत्तराखंड के टैक्सी ड्राइवर का बेटा विदेश मंत्रालय में बना अफसर, मिली ऑल इंडिया 57वीं रैंक

चंपावत के सिमाड़ गांव निवासी टैक्सी चालक पुष्कर राम के पुत्र संदीप कुमार ने विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन आफिसर (एएसओ) बनकर जनपद का नाम रोशन किया है।

चंपावत। कोयाटी ग्राम पंचायत के सिमाड़ गांव निवासी टैक्सी चालक पुष्कर राम के होनहार पुत्र संदीप कुमार ने असिस्टेंट सेक्शन आफिसर (एएसओ) की परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद का नाम रोशन किया है।

उन्होंने आल इंडिया में 2016वीं रैंक और आल इंडिया कैटेगरी में 57वीं रैंक हासिल की है। उनकी सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

संदीप कुमार की शिक्षा दीक्षा विषम परिस्थितियों में हुई। प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय सैंडला सिमाड़ से पूरी करने क बाद उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में हुआ। वहां से पीसीएम से इंटर करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।

पहले ही प्रयास में उन्होंने यह सफलता अर्जित की है। उनकी सफलता पर सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह रंसवाल, नरेश सिंह, नाथ सिंह, दीपक सिंह, मोहन सिंह ,गोविंद सिंह, कमल सिंह, राजेन्द्र सिंह, जोत सिंह आदि ने खुशी जताई है। संदीप की माता सरिता देवी गृहणी हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top